बैतूल में महिला को केरोसिन डालकर जिंदा जलाया


बैतूल। बैतूल में पानी भरने को लेकर हुए विवाद में एक महिला को गुरुवार को जिंदा जला दिया गया। घटना में पांच आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। बैतूल बाजार थाना प्रभारी भैयालाल उइके ने बताया कि बडोरा कृष्णा नगर निवासी द्वारका बाई साहू (40) को सुबह केरोसिन डालकर जिंदा जलाया है। पीडि़ता ने अपनी सास, ससुर, देवरानी और दो देवर पर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रेफर किया है।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला और आरोपी पक्ष के लोग एक साथ रहते थे। कुछ महीने पहले सभी अलग हो गए। पीडि़ता के हिस्से में सेप्टिक टैंक आया और आरोपी पक्ष के हिस्से में पानी का नल आया। आरोपी पक्ष द्वारा पीडि़त पक्ष को नल से पानी नहीं भरने दिया जा रहा था, वहीं सेप्टिक टैंक का उपयोग पीड़ित पक्ष के द्वारा आरोपी पक्ष को नहीं करने दिया जा रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद था।


महिला नल में पानी भरने गई तो आरोपी पक्ष ने कर दिया हमला
गुरुवार सुबह जब महिला पानी भरने के लिए नल पर गई तो विवाद हो गया। आरोपी पक्ष के लोग भी सेफ्टी टैंक को तोडऩे पहुंच गए। विवाद इतना बढ़ा कि द्वारका बाई को सास, ससुर, देवरानी, देवर ने मिलकर केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। इस दौरान आरोपियों ने महिला के पति और बेटी को कमरे में बंद कर दिया था।


महिला 95 फीसदी जल चुकी है
थाना प्रभारी उइके ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी देवर राजेंद्र साहू ,भोला साहू ,ससुर भादिया साहू, सास रामरति बाई, देवरानी लल्ली बाई साहू पर धारा 307 का मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला 95 प्रतिशत जल गई है।


Popular posts
काेराेना का कहर / उज्जैन में 15 और संक्रमित मिले, 2 की जान गई; शहर में अब तक 235 केस
<no title>हरियाणा में 250 मामले / 9 नए केस आए, सोनीपत में एक स्टाफ नर्स और एक परिवार के तीन लोग पॉजिटिव मिले
Image
सीमा विवाद पर भारत की दो टूक / अफसरों ने कहा- चीन बॉर्डर से अपने 10 हजार सैनिक और हथियार हटाए, ऐसा होने पर ही पूरी तरह शांति कायम होगी
 टुडे एंड एवरीडे / अपनी लिखी कविता सुनाकर आलिया भट्ट ने दी वर्ल्ड अर्थ डे की बधाई, नेचर और वर्ल्ड वॉरियर को कहा शुक्रिया
Image
दुखद अवसान / मिथुन चक्रवर्ती के पिता बसंतकुमार का मुंबई में निधन, लॉकडाउन के कारण आखिरी वक्त में नहीं पहुंच पाए उनके पास
Image