एक छोटी सी बात से बन गया मिशन, महिलाओं को हर दिन देती हैं स्वस्थ रहने के टिप्स

- राजकुमार सोनी

भोपाल. महिलाओं, लड़कियों और अन्य लोगों को तन, मन निरोगी रखने के लिए शिवाजी नगर निवासी कल्पना मिश्रा विगत कई वर्षों से निशुल्क योग का प्रशिक्षण दे रही हैं। यही नहीं, वे कई धार्मिक आयोजनों के माध्यम से महिलाओं को सामाजिक समरसता और सौहार्द के लिए भी प्रेरित कर रही हैं।

 

महिलाओं को स्वस्थ रखने के देती हैं टिप्स

डॉ. कल्पना मिश्रा ने बताया कि उन्हे बचपन से ही योग से लगाव हो गया। कई बार असहाय लोगों को देखकर, उनकी जीवनशैली को बदलने और उन्हे स्वस्थ रहने की प्रेरणा देने लगी। शुरुवात में कई लोगों को इससे कोई लाभ नही मिला। लेकिन बाद में उन्होने एक बुजुर्ग महिला को योग से स्वस्थ बनाया और यहीं से योग एक मिशन बन गया और हर दिन महिलाओं को स्वस्थ रखने के टिप्स देने लगी।

 

योग में पीएचडी की है पीएचडी

डॉ. कल्पना मिश्रा ने योग में पीएचडी की है। हालांकि, उनका जॉब वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन में है, लेकिन सभी वर्ग की महिलाओं और लड़कियों को समान भाव से प्रशिक्षण देती हैं। विगत सात वर्षों से पांच नम्बर पर योग केन्द्र संचालित कर निशुल्क ट्रेनिंग दे रही हैं। यहां पर उन्होंने अभी तक लगभग चार दर्जन व्यक्तियों को योग प्रशिक्षण दिया है। वे अपने खर्च पर योग केन्द्र के सभी खर्चे भी उठाती हैं। योग दिवस पर आयोजन करती हैं। अभी तक उन्होंने साठ से अधिक योग शिविर आदि आयोजन किए हैं। उनकी टीम में 25 से अधिक महिलाएं हैं। वे धार्मिक गीत-संगीत के कार्यक्रम भी करती हैं।

 

शॉर्ट फिटनेस योगा टिप्स से महिलाओं को किया फिट

जो महिलाएं काम के कारण स्वयं को फिट रखने का समय नहीं निकाल पाती हैं, ऐसी महिलाओं को वे शॉर्ट फिटनेस योगा टिप्स देती हैं, जिन्हें 15-20 मिनट करने से भी शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहा जा सकता है। ऑफिस में भी उन्होंने महिलाओं के लिए योग की व्यवस्था करवाई है। उनके साथ 20-22 वर्किंग वूमन भी ऑफिस में लंच ब्रेक के समय योग करती हैं। उनके प्रयास से उच्चाधिकारियों के निर्देश पर महिलाओं के लिए एक विशेष कक्ष तैयार किया जा रहा है। इसमें महिलाएं समय पाने पर योग-प्राणायाम कर सकेंगी।

Popular posts
काेराेना का कहर / उज्जैन में 15 और संक्रमित मिले, 2 की जान गई; शहर में अब तक 235 केस
<no title>हरियाणा में 250 मामले / 9 नए केस आए, सोनीपत में एक स्टाफ नर्स और एक परिवार के तीन लोग पॉजिटिव मिले
Image
सीमा विवाद पर भारत की दो टूक / अफसरों ने कहा- चीन बॉर्डर से अपने 10 हजार सैनिक और हथियार हटाए, ऐसा होने पर ही पूरी तरह शांति कायम होगी
 टुडे एंड एवरीडे / अपनी लिखी कविता सुनाकर आलिया भट्ट ने दी वर्ल्ड अर्थ डे की बधाई, नेचर और वर्ल्ड वॉरियर को कहा शुक्रिया
Image
दुखद अवसान / मिथुन चक्रवर्ती के पिता बसंतकुमार का मुंबई में निधन, लॉकडाउन के कारण आखिरी वक्त में नहीं पहुंच पाए उनके पास
Image