सांची के स्कूल में चली  गोली, एक छात्र घायल


- अज्ञात व्यक्ति ने बारह बोर की बंदूक से किया फायर
- जिले के सांची में सरकारी हायर सेकंडरी स्कूल का मामला
सांची (रायसेन)। सांची के हायर सेकंडरी स्कूल के कक्ष क्रमांक २७ में मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे अचानक गोली चली। अज्ञात व्यक्तिने १२ बोर की बंदूक से फायर की, उसके छर्रे एक छात्र को लगे, जिससे वह जख्मी हो गया। छात्र को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। छात्र खतरे से बाहर है। उसकी गर्दन के पिछले हिस्से में तीन छर्रे लगे हैं। बंदूक स्कूल के बाहर से चलना बताया जा रहा है। स्कूल के पास ही स्थित बगीचे से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बंदूक चलाई गई।
मिली जानकारी के अनुसार दो व्यक्ति बगीचे में मौजूद थे, जिनके पास बारह बोर की बंदूक थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घायल छात्र और शिक्षकों से पूछताछ की जा रही है। जिस समय बंदूक के छर्रे कक्ष क्रमांक २७ की खिड़की से कमरे में पहुंचे उस समय स्कूल में प्रार्थना की तैयारी चल रही थी। इस कक्ष में कक्षा सातवीं की क्लास लगती है, जिसके सभी बच्चे प्रार्थना के लिए मैदान में चले गए थे। घायल हुआ कक्षा ११वीं का छात्र अरुण कुमार पंथी इस कक्ष से होकर प्रार्थना के लिए जा रहा था। उसी समय यह घटना हुई। गोली चलने की आवाज और छात्र के चीखते हुए बाहर जाने पर स्कूल के शिक्षक तुरंत कक्ष में पहुंचे और मामले को समझा, घायल छात्र को तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज शुरू किया। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को भी दी। कक्ष क्रमांक २७ में रखी लोहे की अलमारी सहित दीवार में कई छर्रे लगे, जिनके निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। बच्चों ने कमरे से कई छर्रे बीनकर एकत्र किए। संयोग से यह घटना उस समय हुई जब बच्चे प्रार्थना के लिए निकल गए थे। यदि कुछ समय पहले या कुछ समय बाद बंदूक चली होती तो कई बच्चे इसकी चपेट में आ सकते थे। तब एक बड़ा हादसा हो सकता था।
इनका कहना है
पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। यह गंभीर मामला है। बंदूक चलाने वाले की तलाश शुरू कर दी है।
- दुर्जन सिंह बरकड़े, थाना प्रभारी सांची


Popular posts
काेराेना का कहर / उज्जैन में 15 और संक्रमित मिले, 2 की जान गई; शहर में अब तक 235 केस
<no title>हरियाणा में 250 मामले / 9 नए केस आए, सोनीपत में एक स्टाफ नर्स और एक परिवार के तीन लोग पॉजिटिव मिले
Image
सीमा विवाद पर भारत की दो टूक / अफसरों ने कहा- चीन बॉर्डर से अपने 10 हजार सैनिक और हथियार हटाए, ऐसा होने पर ही पूरी तरह शांति कायम होगी
 टुडे एंड एवरीडे / अपनी लिखी कविता सुनाकर आलिया भट्ट ने दी वर्ल्ड अर्थ डे की बधाई, नेचर और वर्ल्ड वॉरियर को कहा शुक्रिया
Image
दुखद अवसान / मिथुन चक्रवर्ती के पिता बसंतकुमार का मुंबई में निधन, लॉकडाउन के कारण आखिरी वक्त में नहीं पहुंच पाए उनके पास
Image