मंच टूटने से धड़ाम से नीचे गिरे पूर्व गृहमंत्री, 10 लोग घायल


खुरई मैदान पर भाजपा का प्रदेश सरकार के विरोध में धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया था

सागर/खुरई। भाजपा के धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान मंच टूटने से प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह धड़ाम से नीचे गिर पड़े। इतना ही नहीं उनके साथ मंच पर खड़े करीब 75 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता भी एक-दूसरे पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। भूपेंद्र सिंह को कोई चोट नहीं आई है।
सोमवार दोपहर को खुरई के मैदान पर भाजपा का प्रदेश सरकार के विरोध में धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए थे। भूपेंद्र सिंह जैसे ही मंच पर पहुंचे करीब पचास भाजपा कार्यकर्ता भी उनके पीछे मंच पर चढ़ गए। बताया जा रहा है कि करीब 25 भाजपा नेता पहले से ही मंच पर मौजूद थे।  जैसे ही भूपेंद्र सिंह ने भाषण शुरू किया, भाजपा नेता और कार्यकर्ता खड़े हो गए। इस बीच कुछ अन्य लोग भी मंच पर चढ़ गए। भूपेंद्र सिंह को बोलते हुए अभी तीन-चार मिनट ही हुए होंगे कि मंच टूट गया। मंच टूटते ही भाजपा कार्यकर्ता एक के ऊपर गिर पड़े। मंच के नीचे खड़े भूपेंद्र सिंह के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल में चैकअप कराया। जांच में पता चला कि उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है। जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में बारिश भी हो रही थी। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री और विधायक भूपेंद्र सिंह के साथ अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद थे। मंच गिरते ही अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया था। मंच गिरने से एक महिला घायल हुई है, उसे अस्पताल ले जाया गया है जबकि विजय जैन, बट्टी सेठ को घुटने में चोट आई है।


Popular posts
काेराेना का कहर / उज्जैन में 15 और संक्रमित मिले, 2 की जान गई; शहर में अब तक 235 केस
<no title>हरियाणा में 250 मामले / 9 नए केस आए, सोनीपत में एक स्टाफ नर्स और एक परिवार के तीन लोग पॉजिटिव मिले
Image
सीमा विवाद पर भारत की दो टूक / अफसरों ने कहा- चीन बॉर्डर से अपने 10 हजार सैनिक और हथियार हटाए, ऐसा होने पर ही पूरी तरह शांति कायम होगी
 टुडे एंड एवरीडे / अपनी लिखी कविता सुनाकर आलिया भट्ट ने दी वर्ल्ड अर्थ डे की बधाई, नेचर और वर्ल्ड वॉरियर को कहा शुक्रिया
Image
दुखद अवसान / मिथुन चक्रवर्ती के पिता बसंतकुमार का मुंबई में निधन, लॉकडाउन के कारण आखिरी वक्त में नहीं पहुंच पाए उनके पास
Image