मंत्री तोमर ने खुद झाड़ू  लेकर की साफ-सफाई


- दीपावली पर लगे थे कचरे के ढेर, तीन सफाई कर्मचारियों पर गिरी गाज

ग्वालियर। प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सफाई व्यवस्था का जिम्मा खुद उठा लिया है। वे सुबह झाड़ू लेकर निकलते हैं और कचरा साफ करते हैं और फिर जहां नाली में गंदगी भरी दिखती है खुद ही कीचड़ में उतरकर साफ करने लगते हैं।
दीपावली के बाद शहर में जगह-जगह लगे कचरे के ढेर और नालियों में भरी गंदगी को नगर निगम के कर्मचारी नहीं उठा पा रहे हैं जिसका नतीजा ये है कि शहर के अधिकांश हिस्सों में गंदगी भरी पड़ी है। इस गंदगी को साफ करने का जिम्मा उठाया उपनगर ग्वालियर विधानसभा के विधायक एवं प्रदेश के खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने। वे साइकिल से भ्रमण पर निकले उनके साथ झाड़ू थी। उन्हें जहां गंदगी दिखी उसे खुद साफ करने लगे। उन्होंने जिम्मेदार दो निगम अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी जिसके बाद निगम आयुक्त संदीप माकिन ने दो सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। 
मंत्री के सक्रिय होते ही निगम आयुक्त भी सुबह भ्रमण पर निकले, उन्हें दो वार्डों में 10 सफाई कर्मी गायब मिले तो उन्होंने उन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी। मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर यहीं नहीं रुके उन्हें नालियों में गंदगी दिखाई पड़ी तो खुद कीचड़ में उतर गए और अपने हाथ से फावड़े से गंदगी और कीचड़ साफ की। उन्होंने कहा कि कैलाशवासी श्रीमंत माधव राव सिंधिया का सपना ग्वालियर को हराभरा और स्वच्छ रखना था जिसे हमें पूरा करना है।  


10 सफाईकर्मियों की सेवाएं समाप्त 
उधर नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन ने वार्ड 30 व 31 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाने पाए जाने पर वार्ड 31 के 6 व वार्ड 30 के 4 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त श्री माकिन के निरीक्षण के दौरान वार्ड 30 में सफाई कर्मचारी महेश, मनोज, आलोक, मोनू, अशोक, विवेक की लापरवाही पाई गई इसके साथ ही वार्ड 31 में सफाई कर्मचारी दीपक,  ईश्वर, शिवम, आशिक की लापरवाही पाए जाने पर इन सभी की सेवाएं तत्काल समाप्त करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त श्री माकिन ने बताया कि वह प्रतिदिन किसी ना किसी वार्ड का औचक निरीक्षण करेंगे और यदि सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Popular posts
काेराेना का कहर / उज्जैन में 15 और संक्रमित मिले, 2 की जान गई; शहर में अब तक 235 केस
<no title>हरियाणा में 250 मामले / 9 नए केस आए, सोनीपत में एक स्टाफ नर्स और एक परिवार के तीन लोग पॉजिटिव मिले
Image
सीमा विवाद पर भारत की दो टूक / अफसरों ने कहा- चीन बॉर्डर से अपने 10 हजार सैनिक और हथियार हटाए, ऐसा होने पर ही पूरी तरह शांति कायम होगी
 टुडे एंड एवरीडे / अपनी लिखी कविता सुनाकर आलिया भट्ट ने दी वर्ल्ड अर्थ डे की बधाई, नेचर और वर्ल्ड वॉरियर को कहा शुक्रिया
Image
दुखद अवसान / मिथुन चक्रवर्ती के पिता बसंतकुमार का मुंबई में निधन, लॉकडाउन के कारण आखिरी वक्त में नहीं पहुंच पाए उनके पास
Image