इंडोनेशिया / सोने की खदान ढहने से हादसा, अवैध ढंग से खुदाई के लिए पहुंचे थे 12 लोग, 9 की मौत

इंडोनेशिया / सोने की खदान ढहने से हादसा, अवैध ढंग से खुदाई के लिए पहुंचे थे 12 लोग, 9 की मौत




  • इंडोनेशिया के सुलावेसी के बोलांगंग मोंगोंडो क्षेत्र में 2019 की शुरुआत में भी एक खदान धंसने से 16 लोगों की मौत हो गई थी। -फाइल फोटोइंडोनेशिया के सुलावेसी के बोलांगंग मोंगोंडो क्षेत्र में 2019 की शुरुआत में भी एक खदान धंसने से 16 लोगों की मौत हो गई थी। -फाइल फोटो





  • सुमात्रा के साउथ सोलोक में हुआ हादसा, मरने वालों में आठ पुरुष, एक महिला

  • पुरानी और छोड़ दी गई खदान में सोने की तलाश में गई थे यह लोग




 



जकार्ता. इंडोनेशिया के सुमात्रा में रविवार को एक सोने की खदान ढहने से उसमें दबकर नौ लोगों की मौत हो गई। हादसा सुमात्रा के साउथ सोलोक में हुआ। यहां करीब 12 लोग सोना निकालने के लिए एक पुरानी खदान को खोद रहे थे। इसी दौरान खदान ढह गई। सभी उसमें दब गए। दरअसल, इस क्षेत्र में उपनिवेश काल के समय कई सोने की खदानें थीं, अभी ये खदानें बेकार हो गई हैं। बावजूद इसके कई बार लोग इन्हीं खदानों में सोने की तलाश में अवैध रूप से खुदाई करते रहते हैं।



सुमात्रा जिले के फिरदौस फरमान ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया, "आठ पुरुष और एक महिला खुदाई के दौरान भूस्खलन में दब गए। हमने आज सुबह उनके शव निकाले हैं।"


बारिश की वजह से निकालने में देरी हुई- अधिकारी


उन्होंने बताया कि खदान में खुदाई करने 12 लोग गए थे। इस दौरान खदान ढह गई। इसमें 9 लोग दब गए। बाकी लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय अधिकारियों को दी। ये सभी किसान हैं। वे बिना किसी सुरक्षा उपकरण के खदान खोद रहे थे। रेस्क्यू करने के समय बारिश होने से काफी मुश्किलें आईं। इसके बाद सभी को निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।


इंडोनेशिया में कई खदानें अवैध और बिना लाइसेंस वाली हैं
पुलिस और स्थानीय आपदा एजेंसी मामले की जांच कर रही है। खनिजों से समृद्ध इंडोनेशिया में कई खदानें अवैध और बिना लाइसेंस वाली हैं। इस कारण यहां लगातार हादसे होते रहते हैं। 2019 की शुरुआत में उत्तरी सुलावेसी के बोलांगंग मोंगोंडो क्षेत्र में खदान धंसने से 16 लोगों की मौत हो गई थी। इस तरह के हादसे में कुछ माह पहले भीं पांच लोगों की मौत हुई थी।



Popular posts
काेराेना का कहर / उज्जैन में 15 और संक्रमित मिले, 2 की जान गई; शहर में अब तक 235 केस
<no title>हरियाणा में 250 मामले / 9 नए केस आए, सोनीपत में एक स्टाफ नर्स और एक परिवार के तीन लोग पॉजिटिव मिले
Image
सीमा विवाद पर भारत की दो टूक / अफसरों ने कहा- चीन बॉर्डर से अपने 10 हजार सैनिक और हथियार हटाए, ऐसा होने पर ही पूरी तरह शांति कायम होगी
 टुडे एंड एवरीडे / अपनी लिखी कविता सुनाकर आलिया भट्ट ने दी वर्ल्ड अर्थ डे की बधाई, नेचर और वर्ल्ड वॉरियर को कहा शुक्रिया
Image
दुखद अवसान / मिथुन चक्रवर्ती के पिता बसंतकुमार का मुंबई में निधन, लॉकडाउन के कारण आखिरी वक्त में नहीं पहुंच पाए उनके पास
Image