देश में 2564 मौतें / आज 13 लोगों की जान गई; दिल्ली में 9 संक्रमितों ने दम तोड़ा, कर्नाटक में 2, राजस्थान और आंध्र प्रदेश में 1-1 मरीज की मौत

देश में 2564 मौतें / आज 13 लोगों की जान गई; दिल्ली में 9 संक्रमितों ने दम तोड़ा, कर्नाटक में 2, राजस्थान और आंध्र प्रदेश में 1-1 मरीज की मौत



 




  • ​​​​​​बुधवार को देश में  कोरोना से 136 लोगों की जान गई, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 56 मौतें हुईं 

  • देश में मौतों का ग्राफ देखें तो पिछले चार दिनों में 471 संक्रमितों ने दम तोड़ा


नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण की वजह से देश में अब तक 2 हजार 564 लोग जान गंवा चुके हैं। गुरुवार को 13 संक्रमितों की मौत हुई। दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा, कर्नाटक में 2, राजस्थान और आंध्र प्रदेश में 1-1 मरीज ने जान गंवाई।


दिल्ली में अब तक 115 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा एक हजार के करीब पहुंच चुका है। यहां 975 लोगों की जान जा चुकी है। देश में मौतों का ग्राफ देखें तो पिछले चार दिनों 471 संक्रमितों ने दम तोड़ा है। 


बुधवार को 136 लोगों की मौत
बुधवार को देश में 136 लोगों की जान गई। इसमें महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 56 मौतें हुईं। गुजरात में 29 और दिल्ली में 20 लोगों की जान गई। पश्चिम बंगाल में 9, मध्य प्रदेश में 7, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 4-4 लोगों ने दम तोड़ा। तमिलनाडु में तीन, कर्नाटक और तेलंगाना में 2-2, आंध्र प्रदेश और बिहार में एक-एक लोगों की जान गई। 


संक्रमण से कहां कितनी मौतें?













































































































राज्यमौतें                            
महाराष्ट्र                              975              
गुजरात566
मध्य प्रदेश232
पश्चिम बंगाल207
राजस्थान122
दिल्ली115
उत्तर प्रदेश86 
आंध्र प्रदेश48
तमिलनाडु64
तेलंगाना34
कर्नाटक35
पंजाब32
जम्मू कश्मीर10
हरियाणा11
बिहार07
झारखंड03
हिमाचल प्रदेश03
केरल04
असम04
उत्तराखंड01
मेघालय01
ओडिशा03
चंडीगढ़03
पुडुचेरी01
कुल2564

टॉप-8 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं 









































शहरमौतें
मुंबई                          596                 
अहमदाबाद446
पुणे170
कोलकाता140
इंदौर95
जयपुर62
उज्जैन45  
सूरत43


Popular posts
काेराेना का कहर / उज्जैन में 15 और संक्रमित मिले, 2 की जान गई; शहर में अब तक 235 केस
<no title>हरियाणा में 250 मामले / 9 नए केस आए, सोनीपत में एक स्टाफ नर्स और एक परिवार के तीन लोग पॉजिटिव मिले
Image
सीमा विवाद पर भारत की दो टूक / अफसरों ने कहा- चीन बॉर्डर से अपने 10 हजार सैनिक और हथियार हटाए, ऐसा होने पर ही पूरी तरह शांति कायम होगी
 टुडे एंड एवरीडे / अपनी लिखी कविता सुनाकर आलिया भट्ट ने दी वर्ल्ड अर्थ डे की बधाई, नेचर और वर्ल्ड वॉरियर को कहा शुक्रिया
Image
दुखद अवसान / मिथुन चक्रवर्ती के पिता बसंतकुमार का मुंबई में निधन, लॉकडाउन के कारण आखिरी वक्त में नहीं पहुंच पाए उनके पास
Image