पन्ना टाइगर रिजर्व में हथिनी ने दिया 90 किलो के बच्चे को जन्म

पन्ना टाइगर रिजर्व में हथिनी ने दिया 90 किलो के बच्चे को जन्म
- खिलाए जा रहे गुड़ से बने देसी घी के लड्डू
पन्ना। पन्ना टाइगर रिजर्व की हथिनी मोहनकली ने हथिनी को जन्म दिया, उसका वजन 90 किलो है। टाइगर रिजर्व ने मां-बेटी का स्वास्थ्य परीक्षण कर दोनों को स्वस्थ बताया। हथिनी की सेहत बेहतर बनी रहे, इसके लिए उसकी डाइट को बढ़ाया गया है। हथिनी को गुड़ और देसी घी के लड्डू खिलाए जा रहे हैं।
टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर केएस भदौरिया ने बताया कि इस नए सदस्य के साथ यहां हाथियों की संख्या 15 हो गई है। नवजात हथिनी का वजन 90 किलोग्राम है और यह पूर्णता स्वस्थ भी है। अठ्ठारह वर्षीय हथिनी मोहनकली का यह दूसरा शावक है। इसके पूर्व इस हथिनी ने पन्ना टाइगर रिजर्व में वन्या नाम के मादा बच्चे को जन्म दिया था, जो अब 5 वर्ष की है। पन्ना टाइगर रिजर्व के वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. एसके गुप्ता ने बताया कि हथिनी मोहनकली ने 27 अप्रैल को पन्ना टाइगर रिजर्व के परिक्षेत्र हिनौता स्थित हाथी कैंप में मादा शावक को जन्म दिया है। हथनी मोहनकली जब चार-पांच माह की थी, उस समय अपनी मां गंगावती के साथ सीधी से पन्ना सितंबर 2001 में आई थी। हथनी गंगावती के साथ हाथी रामबहादुर को भी यहां लाया गया था। तभी से हाथियों का यह कुनबा लगातार बढ़ रहा है और पन्ना टाइगर रिजर्व की सुरक्षा व निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मौजूदा समय पन्ना टाइगर रिजर्व में वनराज और गजराज दोनों के ही कुनबे में वृद्धि हो रही है।


Popular posts
काेराेना का कहर / उज्जैन में 15 और संक्रमित मिले, 2 की जान गई; शहर में अब तक 235 केस
<no title>हरियाणा में 250 मामले / 9 नए केस आए, सोनीपत में एक स्टाफ नर्स और एक परिवार के तीन लोग पॉजिटिव मिले
Image
सीमा विवाद पर भारत की दो टूक / अफसरों ने कहा- चीन बॉर्डर से अपने 10 हजार सैनिक और हथियार हटाए, ऐसा होने पर ही पूरी तरह शांति कायम होगी
 टुडे एंड एवरीडे / अपनी लिखी कविता सुनाकर आलिया भट्ट ने दी वर्ल्ड अर्थ डे की बधाई, नेचर और वर्ल्ड वॉरियर को कहा शुक्रिया
Image
दुखद अवसान / मिथुन चक्रवर्ती के पिता बसंतकुमार का मुंबई में निधन, लॉकडाउन के कारण आखिरी वक्त में नहीं पहुंच पाए उनके पास
Image